फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   श्रीगिर्राज तलहटी में अद्वितीय छप्पनभोग 23 को

श्रीगिर्राज तलहटी में अद्वितीय छप्पनभोग 23 को

Wed, 10 Oct 2018 08:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीगिर्राज तलहटी में अद्वितीय छप्पनभोग 23 को
डैमो
मथुरा। श्री गिर्राज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर 23 अक्तूबर को गिर्राज तलहटी में होने वाले छप्पनभोग महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन के लिए आन्यौर परिक्रमा मार्ग को फूलों की घाटी के रूप में सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले 26 वर्षों से किए जा रहे इस छप्पनभोग स्थल पर कुछ ऐसे प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे महारास की लीला के दृश्य साकार हो सके। 22 अक्तूबर को प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री गिर्राज महाराज का दुग्ध पंचामृत, केसर एवं जड़ी-बूटियों से पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के मध्य अभिषेक किया जाएगा। दानघाटी से गिर्राज तलहटी, गिर्राज तलहटी से ब्रज वसुंधरा तक पांच तोरण द्वार बनाने जाएंगे।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को श्री ब्रज वसुंधरा में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा साधु एवं वैष्णव सेवा होगी। छप्पनभोग सामग्री की व्यवस्था के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रसिद्ध रमेश हलवाई को व्यवस्था सौंपी हैं जिसे 1111 टोकरियों में सजाया जाएगा। आयोजन के लिए 40 फुट ऊंचा वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री गिर्राज जी का नाथद्वारा शैली में शृंगार किया जाएगा। सजावट के लिए बंगलौर से रजनीगंधा व कुंद के फूलों की व्यवस्था की गई है। प्रसाद वितरण करने के लिए अलग से टीमें गठित की गई है। भजन संध्या में विश्वविद्यालय टी सीरीज के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। छप्पनभोग दर्शन दोपहर 2 बजे से रात्रि 12 बजे तक महाआरती के बाद बंद होंगे।


बैठक में प्रदीप मैदा वाले, सुरेश चंद्र लोहे वाले, दीनदयाल, विष्णु स्वरूप, मुकेश कुमार डब्बू, एएन भाटिया, अशोक सर्राफ, चंद्रकिशोर मैदा वाले, जयंती प्रसाद, दिलीप सर्राफ देवेन्द्र बंसल, पुरूषोत्तम सर्राफ, विजय माहेश्वरी, विपिन अग्रवाल आदि सभी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed