{"_id":"5b61ede14f1c1b9d3e8b48cc","slug":"181533144545-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सजगता से बची युवक की जान, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सजगता से बची युवक की जान, हालत गंभीर
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। सोमवार की रात पुलिस की सजगता से एक युवक की जान बच गई। पुलिस ने एक युवक को ईंट-पत्थर से कुचल रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। घायल को उपचार के लिए मथुरा अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
रात करीब 12 बजे थाना प्रभारी जीपी सिंह गश्त कर सादाबाद रोड से लौट रहे थे तभी तंबका गांव के निकट शराब के ठेके पर बाइक खड़ी देख पुलिस की जीप रुक गई। उस समय वहां कोई नहीं था। पुलिस ने समझा की कोई शराबी नशे में बाइक को भूल गया है। पुलिस ने जब ठेके के आस-पास देखा तो एक युवक ठेके के पीछे ईंट-पत्थर मार-मार कर दूसरे ग्रामीण को कुचल रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाना राया ले गई।
इसके बाद पुलिस ने घायल युवक सोनवीर उर्फ सोनू निवासी गांव ब्यौही राया को उपचार के लिए भेज दिया। उसके मुंह और सिर पर अधिक चोट होने के कारण हालत गंभीर हो गई। उसे आगरा रेफर कर दिया। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम सतेंद्र उर्फ काले निवासी ब्यौही थाना राया बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सतेंद्र उर्फ काले अपने गांव के सोनवीर उर्फ सोनू को बुला कर लाया था और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या के प्रयास में था। घायल युवक के पिता ओमप्रकाश ने थाना राया में सतेंद्र उर्फ काले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया है। वहीं, सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोनवीर सिंह ने उसका पूरा परिवार बर्बाद कर दिया है। इस कारण वह इसकी हत्या करना चाहता था।