{"_id":"5b61edb24f1c1bbd298b746f","slug":"181533144498-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला शव छात्र विशाल का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला शव छात्र विशाल का निकला
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली रेलखंड पर महावीर बगीची के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल जैन (19) के रूप में हुई। देर रात्रि परिवारीजनों ने मथुरा पोस्टमार्टम गृह पर जाकर शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शैखान मोहल्ला निवासी विजय जैन राजमार्ग पर स्थित एक होटल में नौकरी करते हैं। पत्नी एटा के स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। एक पुत्री कोटा में इंजीनियरिंग कर रही हैं। विजय जैन का बेटा विशाल गत दिवस ही दिल्ली से बीटेक द्वितीय वर्ष के पेपर देकर कोसी लौटा था।
मंगलवार की दोपहर विशाल घर से लापता हो गया। काफी देर तक जब विशाल नही आया तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई पता नही लग सका। रात्रि में परिवारीजनों को पता चला कि एक युवक का शव मिला है। उधर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इससे रात्रि में परिजनों ने मथुरा जाकर शव की पहचान विशाल के रूप में की। विशाल के इस कदम से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला आत्महत्या का है या कुछ और, इस संबंध में अब तक घरवालों ने कोई बात नहीं की। पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया है।