{"_id":"5b54c9c94f1c1b1e308b64c7","slug":"181532283337-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े दुकानदारों के आगे प्रशासन ने टेके घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े दुकानदारों के आगे प्रशासन ने टेके घुटने
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बड़े दुकानदारों तक नहीं पहुंच रहा आपरेशन पॉलिथीन। आज भी बड़े प्रतिष्ठानों पर खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। हां ठेल ढकेल वाले जरूर पॉलिथीन का प्रयोग करने से बच रहे हैं। बड़े कारोबारियों के आगे तो प्रशासन ने भी घुटने टेक दिए हैं। मथुरा शहर में तो अभियान करीब करीब समाप्त ही हो चुका है।
प्रतिबंध और जागरूकता से भी पॉलिथीन का चलन रुक नहीं पा रहा है। मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, कृष्णानगर चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, नमकीन विक्रेता तथा अन्य दुकानदार, भूतेश्वर चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, क्वालिटी चौराहा, होलीगेट चौराहा, चौक बाजार, डीग गेट आदि क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग जारी है।
वहीं, बड़े दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते देख कुछ छोटे दुकानदार जो कि पॉलिथीन छोड़ चुके थे फिर से पॉलिथीन का प्रयोग करने लगे हैं।
उधर, नगर निगम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते ऐसे दुकानदार बेखौफ प्रतिबंधित पॉलिथीन बेच रहे हैं।