फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दादी-पोते की मौत, तीन घायल

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दादी-पोते की मौत, तीन घायल

Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दादी-पोते की मौत, तीन घायल
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मांट/बलदेव (मथुरा)। बुधवार को एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव मंगना के पास (माइल स्टोन-146) ओवरस्पीड में अनियंत्रित हुई कार माइल स्टोन से टकराकर पलट गई। कार सवार दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बेटा, पुत्रवधू और पोती घायल हो गई। यह सभी मथुरा कारागार में बंद बेटे से मिलने आ रहे थे। बलदेव पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


दिल्ली के सोनिया बिहार के तीसरा पुस्ता निवासी देवसखी (45) पत्नी स्व. अशोक प्रसाद परिवार के साथ मथुरा जेल में बंद बड़े बेटे से मिलने आ रही थीं। कार छोटा बेटा प्रतीक कुमार चला रहा था। सुबह 7:30 बजे एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव के गांव मंगना के माइल स्टोन 146 पर अनियंत्रित कार माइल स्टोन से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


सूचना पर दौड़ी बलदेव पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसी सवारियों को बमुश्किल निकाला। मौके पर देवसखी और उनके पोते हंस (05) पुत्र अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि रीना पत्नी अमित कुमार, बेटे प्रतीक कुमार और पोती आयुषी (ढाई साल) पुत्री अमित कुमारघायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से जेल में बंद है मृतक हंस का पिता

जेल में दो साल से बंद अमित कुमार ट्रक पर ड्राइवर बताया जाता है। गाड़ी चलाते समय कोई हादसा हो जाने के बाद से वह जेल में बंद है। बुधवार को सड़क हादसे में अमित की मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी, बेटी और भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed