फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कारब में मिला शव महुअन की मंजू का निकला

कारब में मिला शव महुअन की मंजू का निकला

Sat, 23 Jun 2018 07:17 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
कारब में मिला शव महुअन की मंजू का  निकला
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। महावन के गांव कारब में नहर में मिला नग्न शव महुअन की मंजू का था। 10 दिन पुराने सड़े-गले शव की शिनाख्त पिता रनवीर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पैर में लगी चोट को देखकर की है।
विज्ञापन


पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करके शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। उधर, पति पहचान से इंकार करता दिखा। पति ने 20 जून को थाना फरह में मगोर्रा के युवक के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि साल 2010 में उनकी बेटी मंजू का विवाह थाना फरह के गांव महुअन निवासी घनश्याम के बेटे श्यामवीर से हुआ था। उनका आरोप है कि 13 जून को ही ससुरालीजनों ने मंजू की हत्या करके शव नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पति श्यामवीर ने पत्नी मंजू का शव होने से इंकार किया है। थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि 20 जून को श्यामवीर ने मगोर्रा के मानवेंद्र के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के पिता और पति में विरोधाभास है। जांच के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल


मंजू के दो बच्चे प्रीति (7) और ओजस (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे बार-बार अपनी मां को याद करते हुए रोते-बिलखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed