{"_id":"5b1007eb4f1c1bf46e8b58c7","slug":"181527777259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन की छत से कूदीं दो संवासिनी, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन की छत से कूदीं दो संवासिनी, एक फरार
Updated Thu, 31 May 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बुधवार देर रात नारी निकेतन की छत से दो संवासिनी कूद गईं। एक तो फरार हो गई जबकि दूसरी घायल हो जाने के कारण भाग नहीं सकी, जिसे पकड़ लिया गया। नारी निकेतन प्रशासन इस घटना को घंटों दबाए रहा। नारी निकेतन से फरार संवासिनी को पुलिस ने एक होटल से बरामद किया था। कुछ लोग देह व्यापार के लिए उसे असम से लाए थे।
कोतवाली क्षेत्र की कुशक गली में स्थित नारी निकेतन से रात 11 बजे दो संवासिनी छत से कूद गईं। एक तो गिरने से घायल हो गई, जबकि असम की किशोरी भागने में सफल रही। भागी हुई किशोरी को 21 मई को धौलीप्याऊ के गेस्ट हाउस से पकड़ा गया था। उसे देह व्यापार के लिए दिल्ली से मथुरा लाया गया था। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में हाजिर किया तो 28 मई को किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया। एसएसआई विनय भारद्वाज ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही किशोरी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सकी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
नारी निकेतन से पहले भी भाग चुकी हैं संवासिनी
नारी निकेतन से पहले भी संवासिनी भाग चुकी हैं, लेकिन नारी निकेतन प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए। सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे नारी निकेतन के ही कुछ लोगों का हाथ है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नारी निकेतन तक मोबाइल भी पहुंचाया जाता है। यहां के सुरक्षाकर्मी इस सब से बेपरवाह हैं। इस घटना के पीछे नारी निकेतन के ही कर्मचारी का हाथ बताया जा रहा है।