{"_id":"5ab663bb4f1c1b21578b64ef","slug":"181521902523-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रूपी माता और पिता को भूले तो नहीं बढ़ोगे आगे: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रूपी माता और पिता को भूले तो नहीं बढ़ोगे आगे: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पठन-पाठन के तरीकों में बदलाव आया है। आधुनिकता के इस बदलाव को स्वीकार नहीं किया तो पीछे रह जाओगे। उप मुख्यमंत्री ने जीवन में सफलता प्राप्ति का मंत्र बताते हुए कहा कि अपने मन की करो, भगवान की पूजा करो। यह अच्छी बात है, पर घर में बैठे साक्षात भगवान रूपी माता-पिता को कभी मत भूलो।
शनिवार को हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज फरह में ज्ञान ज्योति समारोह-2018 को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण बताते कहा कि सपने देखो मगर सपने को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ो। छात्रों को समझाते हुए कहा कि मां का चेहरा देखकर सुबह उठो तो दिन अच्छा रहता है। वह खुद भी मां का चेहरा देखकर ही अपने दिन की शुरुआत करते थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्राचीन संस्कृति को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता की तरफ दौड़ रही है।
उप मुख्यमंत्री का शारदा ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन पीके गुप्ता और वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कालेज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, मनीष गुप्ता, प्रो. वीके शर्मा, फरह चेयरमैन केके पचौरी, पंडित दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा ने की हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज की सराहना
फरह। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज फरह की सराहना करते हुए कहा कि यहां छात्रों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। यहां से अध्ययन के बाद यह छात्र देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएंगे। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर अध्ययन करते हुए शिक्षकों से सीख की बात भी कही।