{"_id":"5a92c5c34f1c1bdd0b8b5de2","slug":"181519568323-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने महिला थाना प्रभारी से मांगे 1.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने महिला थाना प्रभारी से मांगे 1.10 लाख
Updated Sun, 25 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भ्रष्टाचार अधिनियम में सिपाही फंस गया है। यह सिपाही श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ड्यूटी में तैनात है। सिपाही पर आरोप महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने लगाया है। चार्ज दिलवाने की एवज में सिपाही ने 1.10 लाख रुपये मांगे। यह रकम कप्तान के दोस्त को देने की बात भी सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक से कही। एसएचओ की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सैनी ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ का आरोप है कि कृष्ण जन्मस्थान (केजेएस) में तैनात सिपाही सुधीर कुमार ने 18 जनवरी को उनसे चार्ज दिलाने की एवज में 1.10 लाख रुपये मांगे। सिपाही ने यह रुपये कप्तान के दोस्त को देने की बात भी कही। 28 जनवरी को महिला थाने का चार्ज मिल गया तो उसके बाद भी फोन पर सिपाही ने धनराशि मांगी।
आखिरकार एसएचओ ने परेशान होकर थाना सदर बाजार में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि सिपाही सुधीर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन