{"_id":"5a9177064f1c1bbb218b4db7","slug":"181519482630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल पर किया कब्जा
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा) यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल पर टोल को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक टोल पर कब्जा रखा। बाद में सुलह होने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार प्रात: नौ बजे भाकियू नेता हरिराज पहलवान एवं पवन खटाना अपने चार साथियों के साथ कार से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन करने जा रहे थे। जेवर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बाजना कट पर उतरने के लिए टोल फीस को लेकर टोलकर्मियों से झगड़ा हो गया। हरिराज ने फोन कर नौहझील के भाकियू कार्यकर्ताओं को बुला लिया। भाकियू नेता सोनू प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाजना कट पर पहुंच गए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।
गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे बाद यमुना एक्सप्रेसवे के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। भाकियू के जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, संतोष भारद्वाज कटारा, अंशू नौहवार, सुंदर बालयान, महाराज सिंह, सुरेंद्र नागर, चंद्रवीर नौहवार, विनोद पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन