फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आतिशबाजी से रंग बिरंगा हुआ आसमान

आतिशबाजी से रंग बिरंगा हुआ आसमान

Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी से रंग बिरंगा हुआ आसमान
आतिशबाजी से लाल हुआ आसमान। - फोटो : अमर उजाला
राया (मथुरा)। गणेश बाग स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें दूरदराज से आए आतिशबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आसमान रंग-बिरंगा हो गया। माता मनकामेश्वरी देवी की आकर्षक झांकी सजाई गई। ठाकुर गोपालजी की रथयात्रा भक्ति भावना के साथ निकाली गई।
विज्ञापन


गणेश बाग में स्थित मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर रविवार की रात आतिशबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें रामप्रकाश जलाली, भोलेश्वर अतरौली, महेश हरदुआगंज, जगदीश अंदुआ ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर फूलबंगला सजाया गया।
विज्ञापन


आतिशबाजी मेला का शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने किया। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, मनोज नागर, विशाल पाराशर, मनोज वार्ष्णेय, महेश गर्ग, जगदीश गौड़, शिवचरन लाल, ललित मोहन गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, कालीचरन अग्रवाल, पुनीत चौबे, ब्रज किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठा. गोपाल ट्रस्ट द्वारा ठाकुर गोपाल जी की रथयात्रा निकाली गई। भक्तों ने गोपाल जी की आरती उतारी। सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार शर्मा, अरविंद अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गर्ग, सुरेश चंद्र शर्मा, विनोद कौशिक, रामचरन कुशवाह, यतेंद्र गर्ग, प्रभात अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, महेंद्र गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed