फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जवाहरबाग के कब्जाधारियों का ब्लडप्रेशर बढ़ा, रात को सो नहीं पाए

जवाहरबाग के कब्जाधारियों का ब्लडप्रेशर बढ़ा, रात को सो नहीं पाए

Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जवाहरबाग के कब्जाधारियों का ब्लडप्रेशर बढ़ा, रात को सो नहीं पाए
डैमो
मथुरा। जवाहरबाग में उद्यान कर्मियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने के मामले में 43 लोगों को हुई तीन-तीन साल की सजा ने जेल में बंद अन्य कब्जाधारियों की भी बेचैनी बढ़ा दी है। सोमवार की रात में कइयों का ब्लडप्रेशर बढ़ गया। वह लोग रात भर सो भी नहीं पाए थे। कोर्ट से लौटने के बाद जेल के अस्पताल में ब्लडप्रेशर नापने के बाद कई को दवा आदि दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में सजा भले ही 43 को हुई है लेकिन बेचैनी जेल में अन्य मुकदमों में नामजद कब्जाधारियों को भी हो गई है। वहीं, जेल में बंद आरोपियों व सजा पाने वालों ने वकील के माध्यम से जिला कोर्ट में अपील में जाने का निर्णय लिया है। जानकारी रहे उन पर जवाहर बाग प्रकरण में मारपीट, बंधक बनाये जाने संबंधी अन्य मुकदमें दर्ज हैं। 24 जनवरी को जिला जज कोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन


जवाहरबाग पर कब्जा करने वाले अभियुक्तों को सोमवार को एसीजे कोर्ट द्वारा तीन-तीन महीने की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट में पहली दफा सजा सुनाए जाने से जवाहरबाग के अभियुक्त परेशान हो गए हैं। उनके ऊपर कोर्ट में कई मुकदमें चल रहे हैं। सजा का निर्णय सुनने के बाद से कई अभियुक्तों का ब्लडप्रेशर बढ़ गया। कोर्ट से लौटने के बाद कई को जेल के अस्पताल में ब्लडप्रेशर नापने के बाद दवा आदि दी गई। यह सभी अभियुक्त सजा मिलने के बाद से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा जेल में ही रुके अन्य आरोपी
मथुरा। जेल में बंद लगभग 60 आरोपियों के अलावा कोर्ट से अन्य ऐसे आरोपियों को भी मथुरा जेल भेज दिया गया है जो कि अन्य जेलों में बंद हैं। इससे जेल में इन अभियुक्तों की संख्या बढ़ गई है। जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि यह आरोपी रात होने के कारण मथुरा जेल में ही रुके थे। प्रशासनिक आदेश से स्थानांतरित आरोपियों को संबंधित जेल में भेज दिया जाएगा ।


नेताजी की जयंती पर जवाहरबाग के आरोपियों पर रहेगी नजर
मथुरा की जेल से लेकर आगरा, अलीगढ़, फतेहपुर, कानपुर, सुल्तानपुर और नैनी जेल में जवाहरबाग के करीब 160 आरोपी बंद हैं। आरोपियों द्वारा 23 जनवरी को प्रति वर्ष मिष्ठान आदि वितरित कर नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इन जेलों में इन पर विशेष नजर रखी जा रही है कि कहीं इस आड़ में जवाहरबाग के आरोपी किसी प्रकार की गतिविधि को अंजाम न दे दें । इसे लेकर जेलों मेें अलर्ट हो गया है । विशेष रूप से मथुरा जेल में इन पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। इसकी पुष्टि जेलर अरविंद पांडे ने की है । उधर, जवाहरबाग के आरोपियों की इतनी संख्या है कि जेल अधिकारियों द्वारा इन्हें प्रदेश की 12 जेलों में रखा गया है। वहीं, मथुरा जेल में इन्हें 12 बैरिक में रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed