{"_id":"5baf9225867a555b081aa509","slug":"171538232869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात का ताला तोड़कर भाग गया बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात का ताला तोड़कर भाग गया बकाएदार
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर तहसील की हवालात का ताला तोड़कर 5.98 लाख का बकाएदार भाग गया। भागे बकाएदार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बकाएदारी में निकली आरसी के बाद शनिवार को ही पकड़ा गया था। इसकी भनक लगते ही अफसरों में खलबली मच गई। घटना की रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज कराई गई है।
शनिवार को संग्रह अमीन विनोद कुमार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बकाएदारी पर शाहपुर जाटान निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बन्ने सिंह को पकड़ कर लाए थे। बकाएदार को सदर तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दे दी गई।
लेकिन शाम को तहसील अफसरों में उस वक्त खलबली मच गई जब पता चला कि हवालात में बंद बकाएदार पुष्पेंद्र सिंह ताला तोड़कर भाग गया है। इसकी रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज करा दी गई है। तहसीलदार उमेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि बकाएदार के खिलाफ 5.98 लाख रुपये की रिकवरी थी।