{"_id":"5b97f9f3867a557f373db1b9","slug":"171536686579-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में चोरी की बिजली से चल रही थी आइस फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में चोरी की बिजली से चल रही थी आइस फैक्ट्री
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत प्रवर्तन दल ने पुलिस के साथ की गई छापेमारी मेें एक आइस फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी। फैक्ट्री प्रबंधन के लोग मीटर को बाईपास कर केबल डालकर चोरी की बिजली से फैक्ट्री चला रहे थे।
एसई देहात विनोद कुमार गंगवार के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने को बनाई टीम ने बिजली प्रवर्तन दल व फोर्स के साथ कोसीकलां के गोपाल बाग स्थित प्रमिला आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। रात 2:30 बजे की गई छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में जा रही केबल में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी कर फैक्ट्री चलती मिली। बिजली अफसरों ने फैक्ट्री की वीडियोग्राफी की और बाद में छापेमार कार्रवाई की वीडियोग्राफी की।
हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों ने फैक्ट्री संचालन को 36 किलोवाट का कनेक्शन के कागजात दिखाए। मौके पर जब अफसरों ने चेक किया तो वह 51 एचपी का लोड चलता मिला। इस पर जेई कोसीकलां संदीप कुमार ने फैक्ट्री संचालक के नाम कोसीकलां थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। बिजली कर्मियों ने मौके से केबल व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसई देहात ने बताया कि रात व तड़के रोजाना टीम बनाने का शेड्यूल बनाया गया है, रोजाना चेकिंग की जाएगी।