{"_id":"5b7d773342c79246452dee00","slug":"171534949171-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, 10 घायल
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट पर राठौर नगर में बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कांच की बोतलें भी फेंकी गई। झगड़े में दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताए अनुसार राठौर नगर निवासी अजीज सिंगारिया एवं बद्दल पक्ष के लोग गुरुवार को सुबह ईद की नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों पक्षों के बच्चों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। युवक छतों पर चढ़कर पथराव और कांच की बोतलें फेंकने लगे। इससे भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अमित कुमार, चौकी प्रभारी विपिन कुमार फोर्स सहित पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया जहां चिकित्सकों ने विलकिस (65), महबूब (60) को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर नहीं मिली तो पुलिस स्वत: मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका हैं।