फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आपसी लेनदेन में दो युवकों को मारी गोली

आपसी लेनदेन में दो युवकों को मारी गोली

Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आपसी लेनदेन में दो युवकों को मारी  गोली
डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। रामनगर में आपसी लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में दो युवकों को हमलावरों ने गोली मार दी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मथुरा रेफर कर दिया है, जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार की रात्रि करीब पौने नौ बजे बल्देवगंज निवासी बंटी (25) पुत्र पप्पू एक बर्फखाने पर काम करके घर लौट रहा था। फैक्ट्री के समीप पहले से ही घात लगाकर बैठे चार-पांच युवकों ने बंटी के सीने से सटाकर गोली मार दी। युवक पांच-सात फायरिंग करते हुए भाग गए। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। मोहल्लेवालों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवकों की करतूत यही नहीं थमी। युवकों ने काली मंदिर के समीप नाले की पुलिया पर बंटी के साथी मुरारी (18) पुत्र भगवानदास को गोली मारने का प्रयास किया, जोकि बाल-बाल बच गया। अंधेरा होने के कारण हमलावरों का निशाना चूक गया। जिसके चलते मुरारी बच निकला। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवकों के मध्य झगड़ा 10-15 दिनों से सट्टे के लेनदेन को लेकर चल रहा था, अगर पुलिस इस पर ध्यान देती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पिकेट का पता नहीं

पुलिस की नगर में रात्रि में लगने वाली गश्त जोकि सायं छह बजे अपनी पिकेट पर तैनात रहती थी, पिकेट का कोई अता पता नहीं था। अगर पिकेट तैनात होती तो घटना में शामिल युवक पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed