{"_id":"5b4cb28d4f1c1b3d748b5335","slug":"171531753101-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रग्रहण पर बदले समय में दर्शन देंगे बांकेबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रग्रहण पर बदले समय में दर्शन देंगे बांकेबिहारी
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। 27 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहे चंद्रग्रहण के कारण वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन और आरतियों के समय में परिवर्तन किया गया है। 27 की सुबह 7:45 मंदिर के पट खुलेंगे और दोपहर दो बजे आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे। अगले दिन 28 जुलाई की सुबह ही मंदिर खुलेेगा।
मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि 27 जुलाई को शृंगार आरती प्रात: 7:55, राजभोग आरती प्रात: 10:55 पर होगी। इसके बाद दर्शन बंद हो जाएंगे। पुन: मंदिर दोपहर 12 बजे खुलेगा और शयन आरती 1:55 बजे होगी। जिसके बाद सूतक लगने के चलते मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण 27 जुलाई को दोपहर 2:54 बजे से सूतक लगेंगे। इस कारण मंदिर 27 जुलाई को सायंकाल नहीं खुलेगा और श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिलेंगे। पुन: 28 जुलाई की सुबह 7:45 बजे पर मंदिर के पट खुलेंगे।