{"_id":"5b3d05624f1c1bb2288b48ba","slug":"171530725730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने नीमगांव फाटक के पास 25 हजार रुपये का इनामी पकड़ा है। इसके कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपये और हथियार बरामद हुए हैं। डीग व्यापारी से लाखों रुपये की लूट को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा छह माह से फरार था। बरसाना में सिपाही की हत्या में शातिर शामिल रहा है।
करीब छह माह पूर्व गोवर्धन के गाठौंली में बस से उतारकर डीग के व्यापारी से लाखों रुपये की लूट में शामिल शातिर फरार चल रहा था। गोवर्धन पुलिस ने दबिश दी, पर नाकामी हाथ लगी। आखिरकार 25 हजार के इनामी को गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने नीमगांव फाटक के पास से पकड़ लिया।
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी खालिद उर्फ खुल्ली पुत्र गनी मेव को पकड़ा है।
विज्ञापन
15 जनवरी-2018 को गाठौंली पर डीग के व्यापारी से 4.50 लाख और 14 दिसंबर को बरसाना रोड पर डीग के व्यापारियों के कर्मचारियों से चार लाख की लूट में शातिर शामिल रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने टीम को इनाम से पुरस्कृत किया है। सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि खालिद बरसाना में सिपाही की हत्या में शामिल रहा है।