फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कल्पतरु ग्रुप की संपतियों की बिक्री पर रोक

कल्पतरु ग्रुप की संपतियों की बिक्री पर रोक

Fri, 08 Jun 2018 08:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
कल्पतरु ग्रुप की संपतियों की बिक्री पर रोक
डैमो
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप की संपत्तियों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आयकर विभाग ने इस संबंध में रजिस्ट्री विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि यह संपत्ति अटैच कर ली गई है। वहीं एसएसपी ने भी निगहबानी बढ़ा दी है। पुलिस से कहा गया है कि निगाह रखें कि बिक्री होने न पाए।
विज्ञापन


कल्पतरु ग्रुप ने प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों में भी चिटफंड कंपनी के आफिस खोल रखे थे। एजेंटों के माध्यम से लोगों का पैसा जमा कराया गया। किसी का 500 रुपये रोज का खाता खुलवाया तो किसी का 100 रुपये रोज का। फ्लैट और प्लाट उपलब्ध कराने के लिए भी लोगों से रकम ली गई। लेकिन रातों रात इस कंपनी ने सभी राज्यों में खुले अपने आफिस बंद कर दिए हैं। अब वह लोग परेशान हैं जिन्होंने इस कंपनी में पैसा लगाया था। यह लोग अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कल्पतरु ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी देनदारियों को देखते हुए आयकर विभाग ने भी इस ग्रुप की संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगा दी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में रजिस्ट्री विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि संपत्तियों को अटैच कर लिया गया है। वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि इस ग्रुप के लोग चुपके से संपत्तियों को बेचने की फिराक में है। लिहाजा उन्होंने रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों से कहा है कि संपत्ति की बिक्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा के दो थानोें में जालसाज जयकृष्ण राणा पर हैं 46 मुकदमे
मथुरा। 500 करोड़ रुपये लेकर फरार जालसाज कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा पर मथुरा के थाना फरह में 44, हाईवे में दो फर्जीवाड़े के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा करीब 10 दिन पूर्व मुरादाबाद, कासगंज में फर्जीवाड़े के मुकदमे जालसाज पर दर्ज हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब राज्यों के जनपदों में जालसाज के खिलाफ फर्जीवाड़े के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सेबी के एक मामले में दिल्ली की तीस हजार कोर्ट से जालसाज के खिलाफ वारंट तक जारी हो सका है। कोर्ट ने कुर्की नोटिस और कुर्की का आदेश तक जालसाज जयकृष्ण सिंह के खिलाफ कर दिया है। फरह पुलिस ने करीब 15 दिन पहले जयकृष्ण सिंह राणा के मोतीकुंज स्थित मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है। अब उसके घर की कुर्की करने की तैयारी फरह पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed