{"_id":"5b1007e94f1c1bf86e8b582f","slug":"171527777257-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत
Updated Thu, 31 May 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के नगला खारी में प्रधान के घर के बाहर चबूतरे पर बने 22 फीट गहने पानी के टैंक की सफाई करते वक्त दो मजदूरों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि टैंक में बनी जहरीली गैस से दोनों की जान गई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।
थाना मगोर्रा के नगला खारी की प्रधान सविता देवी के घर के बाहर चबूतरे के पास पानी का टैंक बना हुआ है। गुरुवार को गांव के दो मजदूरों को सफाई कराने के लिए बुलाया गया। मजदूर गीतम सिंह (20) पुत्र साहब सिंह टैंक में उतरा। उसको सांस लेने में परेशानी हुई तो उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर प्रधान के घर के सामने मकान के निर्माण में जुटा मजदूर मंजेश (30) पुत्र ज्ञान सिंह टैंक में चला गया।
10 मिनट तक दोनों मजदूर टैंक से बाहर नहीं आए तो प्रधान के परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। टैंक में दो मजदूरों के उतरने के बाद न निकलने की खबर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसी तरह दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। दो मजदूरों की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हुई है। एक कुनवे के होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
टैंक में जहरीली गैस के चपेट में आकर मरे नगला खारी के गीतम सिंह एक साल का बेटा जयराज है, जबकि मंजेश का तीन साल का बेटा नवीन और पांच साल की बेटी संजाना है। दोनों की मौत से घरों में कोहराम मच गया है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह प्रधान के कुनवे के ही थे।