फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   108 कलश से हुआ भगवान राम का अभिषेक, सजाई झांकी

108 कलश से हुआ भगवान राम का अभिषेक, सजाई झांकी

Sun, 14 Apr 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
108 कलश से हुआ भगवान राम का अभिषेक, सजाई झांकी
श्रीराम दरबार
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को नगर में रामनवमी के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। भगवान श्रीराम का जन्माभिषेक कर भक्तों ने एक-दूसरे को जन्म की बधाई दी। ज्ञानगुदड़ी स्थित रामबाग राम मंदिर में महंत रघुवंशभूषणाचार्य के सानिध्य में प्रात:काल पंचसूक्तादि मंत्र द्वारा 108 कलश से भगवान राम का महाभिषेक किया गया, इसके बाद महाकुंभ प्रेक्षणम, सहस्त्रधारा स्नानम, महापूजा, अन्नदान, श्रेय दान, गोदान के बाद महाआरती हुई।
विज्ञापन


इस दौरान गोपाल दास महाराज, कन्हैया दास महाराज आदि मौजूद रहे। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में महाआरती का आयोजन कर बधाई गायन हुआ। इस दौरान दीनबंधु दास, लाल दास, गंगा दास, गोपाल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुदामा कुटी में सुतीक्ष्ण दास महाराज के सानिध्य में सजाई गई भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की झांकी के भक्तों ने दर्शन किए। महंत अमर दास, रामस्वरूप दास, भरतलाल शर्मा, विष्णुदान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बिहारीपुरा स्थित ठा. सनेहबिहारी मंदिर में भगवान श्रीराम के चित्रपट के समक्ष विप्रों ने पूजन-अर्चन किया। अध्यक्ष आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ आदि ने विचार रखे। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी, आशुतोष भारद्वाज, रामकृष्ण पाठक, राजवीर दीक्षित, संजय शर्मा, गोकुलचंद्र गोस्वामी, बिहारी लाल शास्त्री, रामबाबू शर्मा, मुकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed