फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसानों के लिए राहत तो शहर में नजर आई आफत

किसानों के लिए राहत तो शहर में नजर आई आफत

Fri, 25 Jan 2019 08:34 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए राहत तो शहर में नजर आई  आफत
बरसात - फोटो : डेमो
मथुरा। दूसरे दिन भी मध्य रात में हुई बरसात ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। गेहूं, जौ और आलू की फसल में सिंचाई का इंतजार कर रहे किसान इस बरसात से खुुश हैं। कृषि विशेषज्ञ भी इसे किसानों के लिए फायदे वाली बता रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में बरसात से जलभराव और कीचड़ की स्थित पैदा हो गई है।
विज्ञापन


ठंड में बदले मौसम के तेवर ने लोगों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का अहसास करा दिया। गुरुवार रात को बरसात के साथ तेज हवा ने तापमान को और भी गिरा दिया। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। रात को हुई बरसात से शहर में जगह-जगह पानी भर गया।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर के अलावा गोवर्धन चौराहा ,मंडी आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर कई स्थानों पर सुबह तक पानी नहीं निकल सका। लिहाजा राहगीरों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। जहां-जहां निगम ने नालों आदि की सिल्ट सड़क पर डाल रखी है वह सिल्ट बरसात में बह गई और सड़क पर गंदगी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात मेें हुई बरसात से किसानों मेें राहत देखी गई। गेहूं जौ, आलू आदि खेती के लिए बरसात से फायदा होने की उम्मीद बढ़ गई। उपकृषि निदेशक धुरंधर कुमार का कहना है कि इस बरसात से सरसों की कुछ फसल को छोड़कर अन्य सभी को फायदा होगा। फसल को लेकर किसानों में खुशी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed