{"_id":"5b65c3c84f1c1b31388b4b1b","slug":"161533395912-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि वृंदावन की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा की शिकायत पर शुक्रवार को तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच कर रही थी कि किशोरी ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि आरोपी एक युवक अपने मित्र के साथ बाइक से कालोनी में घूम रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वृंदावन के किशोरपुरा निवासी सलमान और उसके साथी को पकड़ लिया। किशोरी द्वारा शिनाख्त न करने पर दूसरे युवक को छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की शाम तक पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इन युवकों को छात्रा ने पहचानने से इंकार कर दिया। इधर, पुलिस ने मथुरा मार्ग स्थित एक गांव में छेड़छाड़ की पीड़िता के मुकदमे के आरोपी की भी तलाश शुरू की है, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।