{"_id":"5b6489ae4f1c1ba33e8b4ebf","slug":"161533315502-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर किया धरना-प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने दिया धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला प्रशासन को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे 123 माइल स्टोन पर चढ़ कर जाम की चेतावनी देते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। देखते-देखते बलदेव, राया, महावन आदि थानों की पुलिस, एसडीएम उपमा पांडेय, सीओ प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। भाकियू नेताओं के साथ कई बार वार्ता हुई।
बारिश से खेतों में भरे पानी से फसलों के नुकसान, क्षतिग्रस्त व गिरे मकानों का मुआवजा, फसली बीमा में छूटे किसानों का नाम जुड़वाने, बलदेव में कट बनाने, गंगाजल परियोजना में छूटे किसानों को मुआवजा दिए जाने, विद्युत, सिंचाई विभाग, पीडब्लू की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल प्रभारी सिकंदर सिंह ने कहा कि किसान परेशान हैं। थक हार कर किसानों को यहां तक आना पड़ा है।
एसडीएम उपमा पांडेय ने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना और शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिक्की मधुर, मनीष सिकरवार, किशनवीर सिंह, अजय सिकरवार, धर्मवीर, रामअवतार, गजेंद्र गावर, देवेंद्र, चेतन सिंह, विनोद तोमर, रणधीर तोमर आदि उपस्थित थे।