फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   लूट के उद्देश्य से बदमाशों ने टोल कर्मियों पर किया हमला

लूट के उद्देश्य से बदमाशों ने टोल कर्मियों पर किया हमला

Mon, 23 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लूट के उद्देश्य से बदमाशों ने टोल कर्मियों पर किया  हमला
डैमो
मथुरा। जेल में बंद दो शातिर बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या की सुपारी ले ली है। कारोबारी को इसकी भनक लगी तो वह सुरक्षा के लिए पुलिस कप्तान से मिला। एसएसपी बबलू कुमार ने स्वॉट टीम को मामले की जांच में लगाया है।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी की कदंब विहार कालोनी में रहने वाले राकेश सोलंकी रेलवे में गिट्टी आदि की सप्लाई के बड़े कारोबारी हैं। विगत दो दिन से उन्हें एक महिला रात के समय फोन कर जेल में निरुद्ध इगलास थाना क्षेत्र के शातिर से मिलवाने के लिए कह रही है। राकेश ने उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया तो उनकी नींद हराम हो गई। महिला जिससे कारोबारी को मिलवाना चाहती है उस पर 12 से अधिक हत्याओं का आरोप है।
विज्ञापन


सोमवार को राकेश सोलंकी ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। राकेश ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अलीगढ़ जेल में निरुद्ध गैंगस्टर ने उनकी हत्या कराने की सुपारी दी थी। तब अलीगढ़ पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था और गैंगस्टर को प्रशासनिक आधार पर अलीगढ़ से मथुरा भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने जेल में निरुद्ध दो लोगों पर हत्या की सुपारी दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। स्वॉट टीम को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
- बबलू कुमार, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed