{"_id":"5b5371704f1c1b6e118b4eb0","slug":"161532195184-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित तीन की मौत
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार की रात मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर सड़क हादसे में गांव खामनी के तीन युवकों की मौत हो गई है। इसमें दो सगे भाई हैं। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। अज्ञात बस द्वारा बाइक में टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है।
रात करीब पौने दस बजे मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित होटल हवेली के पास अज्ञात बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। तीनों युवक निकटवर्ती गांव खामनी के रहने वाले थे, इसमें से दो सगे भाई हैं।
तीनों बाइक सवार गांव खामनी से मथुरा जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मालिक ने बताया कि मृतक गोवर्धन के गांव खामिनी निवासी अर्जुन (25) पुत्र भागचंद, प्रमोद (20) पुत्र भागचंद और संजू (18) पुत्र बिट्टू है। अज्ञात बस ने सामने से बाइक को टक्कर मारी है।
विज्ञापन
बस की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दो सगे भाई सहित तीन की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है।