{"_id":"5b534b0a4f1c1b48748b626c","slug":"161532185354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शिशु सदन में संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शिशु सदन में संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राजकीय शिशु सदन में संदिग्ध हालात के चलते डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शिशु सदन की अधीक्षिका ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि बच्चे की मौत पानी से भरे टब में डूबने की वजह से हुई है। इससे पूर्व भी शिशु सदन में कई बच्चों की मौत हो चुकी है।
राजकीय शिशु सदन में 18 माह की सौभाग्य की हालत शुक्रवार की शाम को अचानक बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से राजकीय शिशु सदन के स्टाफ में हड़कंप मच गया। अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। अधीक्षिका बीना शर्मा ने बताया कि बच्चा फरवरी 2017 में नोएडा से यहां लाया गया था। शाम को उसे उल्टियां होने लगीं। उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि बच्चा शिश सदन में रखे पानी से भरे टब में गिर गया था। सूत्रों का कहना है कि शिशु सदन में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अधिकारियों मामला साफ हो जाएगा। शिशु सदन में इससे पूर्व भी कई बच्चों की मौत हो चुकी है।