{"_id":"5b521f034f1c1b8f568b57ae","slug":"161532108547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, फरीदाबाद और आगरा के भक्तों की पोशाक पहनेंगे गिरिराज जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, फरीदाबाद और आगरा के भक्तों की पोशाक पहनेंगे गिरिराज जी
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान दानघाटी स्थित गिरिराज महाराज मंदिर में ठाकुर जी दिल्ली-फरीदाबाद और आगरा के भक्तों की पोशाक धारण करेंगे। दशमी से पूर्णिमा तक गिरिराज महाराज को पोशाक धारण कराने वाले भक्तों के नाम तय हो गए हैं।
गोवर्धन में 22 जुलाई से शुरू होने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला 29 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों ठाकुर जी नित नई पोशाक धारण करेंगे। सेवायत मंदिर दानघाटी पं. रामेश्वर पुरोहित ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से होने वाले शृंगार के दर्शन में ठाकुर जी को पोशाक धारण कराने के लिए काफी भक्तों ने इच्छा जताई थी।
इनमें से सिर्फ छह भक्तों को इस बार मेला के दौरान पोशाक चढ़ाने का मौका मिला है। इनमें दिल्ली-फरीदाबाद व आगरा के भक्त शामिल हैं। प्रबंधक डालचंद चौधरी ने बताया कि पोशाक धारण कराने के लिए समिति द्वारा भक्त की 2100 रुपये जमा कराने होते हैं, जो वापस कर दिए जाते हैं। इसके अलावा भक्त पोशाक पहनाने वाले आयोजन का खर्च भी उठाएंगे।
विज्ञापन
ये हैं भाग्यशाली भक्त
दशमी-मोहित अग्रवाल, फरीदाबाद
एकादशी-अशोक अग्रवाल, आगरा
द्वादशी-अमित अग्रवाल, फरीदाबाद
त्रयोदशी-मोहनश्याम शर्मा, दिल्ली
चतुर्दशी-महेश शर्मा दिल्ली
पूर्णिमा-मंदिर समिति
ये रहेगी गिरिराज जी की दिनचर्या
मेला के दौरान सुबह चार बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद दुग्धाभिषेक होगा जो दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। यहीं से शृंगार का क्रम चालू होगा। शाम चार बजे शृंगार के दर्शन होंगे, जिसमें फूलबंगला व छप्पन भोग भी सजाया जाएगा। रात्रि 12 बजे शयन की आरती और फिर सुबह चार बजे से वही क्रम जारी रहेगा।