फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   निगम कार्यालय का प्रोजेक्ट खारिज, अब नया बनेगा

निगम कार्यालय का प्रोजेक्ट खारिज, अब नया बनेगा

Tue, 19 Jun 2018 07:36 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
निगम कार्यालय का प्रोजेक्ट खारिज, अब नया बनेगा
डैमो
मथुरा। तेरह करोड़ की लागत से बनने वाला नगर निगम कार्यालय का प्रोजेक्ट खारिज कर दिया गया है। उसके स्थान पर नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। जिसकी लागत करीब दोगुनी होगी। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम कार्यालय को मॉडल कार्यालय बनाया जाएगा। जिसमें निगम की आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक कांप्लैक्स बनाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन


करीब दो माह पहले नगर निगम का मुख्य कार्यालय कृष्णानगर में बनाने की योजना तैयार की गई थी। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार के कार्यकाल में इसके लिए कैबिनेट और बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी पास हो गया था। नक्शा तैयार कर 13 करोड़ की लागत से कार्यालय तैयार करना भर शेष था।
विज्ञापन


इसी दौरान नवागत नगर आयुक्त समीर वर्मा ने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी। कार्यालय के लिए जमीन भी अधिक ली जाएगी और उसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इस प्रकार के कार्यालय के लिए करीब 26 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नये सिरे से प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा तथा नक्शा आदि भी पुन: तैयार करना होगा। नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम के पास जमीन है और पर्याप्त समय भी है। अब नगर निगम का कार्यालय विस्तार से बनाया जाएगा। कार्यालय में व्यावसायिक कांप्लैक्स के अलावा पार्क ,पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed