फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ओखला से छोड़ा गया अतिरिक्त यमुना जल

ओखला से छोड़ा गया अतिरिक्त यमुना जल

Sun, 17 Jun 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
ओखला से छोड़ा गया अतिरिक्त यमुना जल
डैमो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। गंगा दशहरा के लिए यमुना में जल की मात्रा बढ़ गई है। ओखला बैराज से मथुरा के लिए अतिरिक्त यमुना जल छोड़ दिया गया है। इसके अलावा डिंडेन से ऊपर और हरनोल स्कैप से भी अतिरिक्त जल छोड़ा जा रहा है। रविवार को दशहरा स्नान की तैयारियों का जायजा एडीएम वित्त ने लिया।
विज्ञापन


इस बार गंगा दशहरा का स्नान 22 जून को है। इसकी तैयारियां यमुना के घाटों पर शुरू हो चुकी हैं। रविवार को नोडल अधिकारी एडीएम वित्त रवींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल और गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। स्वामीघाट पर ओवर फ्लो की समस्या देखी।
विज्ञापन


तदोपरांत विश्रामघाट और बंगालीघाट पर व्यवस्थाएं देखीं। यहां यमुना से निकल रही सिल्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। चार दिन से सीधे यमुना में गिर रहा मसानी पंपिंग स्टेशन का पानी रविवार को रुक गया है। इससे यमुना को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वर्तमान में 610 क्यूसेक पानी यमुना को मिल रहा है। इसमें 355 क्यूसेक ओखला बैराज से, 105 हिंडेन से ऊपर तथा 150 हरनोल स्कैप से मिल रहा है। इसे और बढ़ाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed