फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने परिवार के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने परिवार के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन

Sat, 09 Jun 2018 08:19 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने परिवार के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन
अखिलेश यादव ने पत्नी सांसद डिंपल और बच्चों के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्नी सांसद डिंपल और बच्चों के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां मंदिर सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। मंदिर के जगमोहन में अखिलेश ने पत्नी डिंपल के साथ दीपक जलाया। सेवायतों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ठाकुरजी का अंग वस्त्र, प्रसादी, माला और दुपट्टा आदि भेंट किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव में कैराना और नूरपुर जीतकर चौधरी चरण सिंह की विरासत को लौटाया गया है। जितनी विरासत आरएलडी की है उतनी ही समाजवादियों की भी है। बसपा से जो गठबंधन अभी तक दिखा रहा है आगे उससे भी अच्छा नजर आएगा। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव बहुत अहम होगा।
विज्ञापन


इस चुनाव में जनता एक ऐसी पार्टी को सबक सिखाएगी जिसने कोरे वादे करके जनता को छला है। लखनऊ में सरकारी बंगले के अंदर की बदहाल तस्वीरें सामने आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी उन्हें बदनाम कर रही है। जो नुकसान हुआ है उसकी लिस्ट सरकार सौंपे। अखिलेश यादव ने वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और मथुरा में कराए गए कार्यों को गिनाया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, प्रह्लाद यादव, सुजीत वार्ष्णेय, मनीष पंडित, मयंक गोस्वामी, अशोक यादव, सिवेंद्र अवस्थी, अंकित वार्ष्णेय, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed