फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मृतक सुंदरलाल किसान के परिवार को दी आर्थिक मदद

मृतक सुंदरलाल किसान के परिवार को दी आर्थिक मदद

Mon, 12 Mar 2018 08:14 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुंदरलाल किसान के परिवार को दी आर्थिक मदद
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हुए किसान सुंदरलाल की आत्महत्या करने के बाद सोमवार को गरीब एकता दल ने किसान के घर पहुंचकर उसके परिजनों को आर्थिक मदद दी। पदाधिकारियों ने पीड़ित किसान परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
बाबा मदनबिहारी दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गोयल के नेतृत्व में गए पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नकद 11 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। उन्होंने कहा कि कर्ज और प्रकृति की मार से बेहाल किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं और योगी और मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
आगरा के अछनेरा के महुअल गांव निवासी किसान सुंदरलाल ने विगत दिनों ओलावृष्टि के बाद बर्बाद हुई फसल के चलते मौत को गले लगा लिया था। जिसके बाद गरीब एकता दल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का एलान किया था। इस अवसर पर दल की महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा, धर्मवीर सिंह, सोनू, मलखन सिंह, वासुदेव सिंह, खुशीलाल, श्रीगोपाल शर्मा रामनिवास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed