{"_id":"5a634b284f1c1b7c268b56b9","slug":"161516456744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख पौधे
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
पौधे
- फोटो : डेमो
मथुरा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए गांवों में सात लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों से गड्ढे खोदवाने और पंचायतों को रखरखाव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
वर्ष 2018-19 के लिए वन विभाग को जनपद में सात लाख 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें ज्यादातर पौधों को ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएगा। इसे लेकर ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि वन विभाग पौधों का इंतजाम कर रहा है।
गांवों में पौधे लगवाने के लिए डीसी मनरेगा को ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगने को कहा गया है। इसमें ग्राम पंचायतों के डेढ़ लाख से अधिक मनरेगा मजदूर पौधे लगाने को गड्डा खोदाई के काम में जुटेंगे और पौधे लगाएंगे। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल व पानी लगाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की तय की जाएगी।