{"_id":"5cf53b1dbdec2206fc127dd2","slug":"155957532114-agra-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक मंच पर जुटेंगे देशभर के कवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एक मंच पर जुटेंगे देशभर के कवि
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कवि सम्मेलन समिति का चौथा वार्षिक अधिवेशन चार एवं पांच जून को केशवधाम मार्ग स्थित सुखधाम में आयोजित होगा। इसमें 150 से अधिक कवि शामिल होंगे। समिति के सचिव रमेश मुस्कान ने बताया कि उद्घाटन समारोह में शुरुआत पांच कवियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करने के साथ होगी।
सम्मेलन में संतोष आनन्द, डॉ. उदयप्रताप सिंह, डॉ. प्रभा ठाकुर, कृष्णमित्र एवं सुरेश उपाध्याय को क्रमश: नीरज सम्मान, व्यास सम्मान, सुभद्रा सम्मान, वैरागी सम्मान और काका सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पवार, प्रो. गोविन्द व्यास, मधु पाण्डेय, डॉ. कुंअर बेचैन, सोम ठाकुर, अरुण जैमिनी, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, डॉ. विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान, सरिता शर्मा आदि कविगण अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ चार जून को दोपहर दो बजे होगा।