{"_id":"5cf53953bdec22075b0c13e9","slug":"155957486418-agra-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास किलो चांदी के घुंघरू की लूट का खुलासा, दो लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास किलो चांदी के घुंघरू की लूट का खुलासा, दो लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। बलदेव पुलिस ने 11 दिन पूर्व कैलाश मार्ग पर हुई 50 किलो चांदी के घुंघरू की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में फिलहाल दो लुटेरे पकड़े हैं। इनके पास से लूटे गए चांदी के घुंघरू और हथियार बरामद हुए हैं। वहीं, पांच लुटेरे फरार हैं। इनके अलावा दो लुटेरे भरतपुर की जेल में शराब मिलने के आरोप में बंद हैं।
थाना बलदेव के कैलाश मार्ग के गांव सेहत के पास 22 मई को लोचन सिंह और बच्चू सिंह की बाइक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उनके 50 किलो चांदी के घुंघरू लूटकर भाग गए थे। बलदेव पुलिस ने इनमें से दो लुटेरे पकड़ लिए। जबकि पांच लुटेरे अभी तक फरार हैं।
एसपी क्राइम अशोक मीणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने दो लुटेरे पकड़े हैं। पकड़े गए प्रदीप निवासी नगवाई, जलेसर (एटा) और लोकेंद्र अशोक कुमार निवासी नगला छत्ती, सादाबाद (हाथरस) हैं। फरार पवन उर्फ पिंटू निवासी बिसावर, सादाबाद, प्रदीप, बलवीर, शिवकुमार और योगी उर्फ योगेंद्र निवासीगण हाथरस जंक्शन हैं। इसके अलावा दो लुटेरे सतीश और योगेंद्र उर्फ कालू निवासीगण बिसावर, सादाबाद भरतपुर जेल में हैं।