{"_id":"5cf3ee53bdec2207226ebba9","slug":"155949012817-agra-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। हाईवे किनारे स्थित ढाबे से खाना खाकर लौट रहे शनिवार को एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल छात्र को आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मेरठ निवासी नवनीत कुमार हिंदुस्तान कॉलेज में मेकेनिकल ब्रांच का तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के पास ही प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार की रात ढाबे पर खाना खाने के बाद वह अपने दोस्त के साथ हॉस्टल लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
आननफानन में छात्र को आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई। देर रात उपचार के दौरान नवनीत ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी थाना निरीक्षक फूल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हुई है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।