{"_id":"5ce95d71bdec2206fe061a91","slug":"15587977318-agra-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने चुना मजबूत देश का मजबूत नेता : श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने चुना मजबूत देश का मजबूत नेता : श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने साबित कर दिया है कि उसे नामदार नहीं कामदार नेता चाहिए। अब जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं होगी। जो काम करेगा जनता उसे ही अपना आशीर्वाद देगी। जनता ने मजबूत देश का मजबूत नेता चुना है।
यह बात उन्होंने ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में शनिवार सुबह पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी और ठा. राधावल्लभ मंदिर में प्रभु के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सन 2014 से भी ज्यादा इस बार बहुमत मिला है। नगर में बंदरों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंदरों को उनके अनुकूल माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा की तर्ज पर यमुना को भी साफ किया जाएगा।
जिससे यमुना जल आचमन योग्य हो सकेगा। ब्रज को संवारने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। लापरवाह अफसरों पर सख्ती की जाएगी। वहीं, एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, मोर्चा प्रभारी संजय शर्मा, पवन हिंडोल, कुलदीप पाठक, प्रवीन पाल, अमित छौकर, धीरज शर्मा, दिनेश सूर्यवंशी आदि ने पुष्पमाला स्वागत किया।