फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हंसने वाला बच्चा प्रवीन बोरवेल से निकलने के बाद हुआ गुमसुम, परिजन चिंतित

हंसने वाला बच्चा प्रवीन बोरवेल से निकलने के बाद हुआ गुमसुम, परिजन चिंतित

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हंसने वाला बच्चा प्रवीन बोरवेल से निकलने के बाद हुआ गुमसुम, परिजन चिंतित
बोरवेल में फंसा मासूम प्रवीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। मौत को मात देकर 100 फीट गड्ढे से सकुशल निकलने वाला मासूम प्रवीन बेहद डरा हुआ है। वह बार बार रोने लगता है। फिलहाल वृंदावन के सौ शैय्या में भर्ती प्रवीन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डाक्टर सोमवार तक हालत में सुधार के बाद छुट्टी देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


शेरगढ़ के गांव अगरयाला में 100 फीट गड्ढे में गिरे दयाराम के पांच साल के बेटे प्रवीन को नौ घंटे बाद एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने सकुशल निकाल लिया। ऑपरेशन पूरा होने के बाद आनन-फानन में उसे सौ शैय्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह तक प्रवीन हंसकर बोल रहा था, पर दोपहर होते ही गुमसुम हो गया।
विज्ञापन


हास्पिटल में बिस्तर पर अपनी मां की गोद में प्रवीन काफी डरा सा लग रहा है। ताऊ तोताराम ने बताया कि अचानक ही प्रवीन गुमसुम हो गया है, जबकि बोलने में आगे रहना वाले ही हालत देखकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। ताऊ बताते हैं कि डाक्टरों ने हालत में सुधार के साथ ही सोमवार को छुट्टी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक रहे प्रशासनिक अफसर रविवार को नहीं झांके
मथुरा। ताऊ तोताराम ने बताया कि रात तक तो प्रशासनिक अफसर ही इलाज करा रहे थे, पर रविवार को वह अपने खर्चे पर इलाज करा रहे हैं। केवल राततक जरूर अफसर रहे, पर रविवार की शाम तक कोई नहीं आया। ताऊ कहते ही हैं कि खर्चे की चिंता नहीं, बस हमारा बच्चा सही होकर घर पहुंच जाए।


एसएसपी प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित
मथुरा। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने प्रवीन के सकुशल बोरवेल से निकाले जाने पर एनडीआरएफ, सेना के जवानों और पुलिस को बधाई दी। नौ घंटे के अंदर ऑपरेशन खतम कर मासूम प्रवीन को बचाने वालों को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed