{"_id":"5c6ad1eebdec224e0121e271","slug":"151550504430-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य महोत्सव शुरू
विज्ञापन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। ठा. राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ प्रात:काल मंगल कलश शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा बैंडबाजों एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ वैजयंती धाम, ज्ञानगुदड़ी से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीराधारमण मंदिर प्रांगण में पहुंची। यहां श्रीमद्भागवत जी एवं व्यासपीठ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर विराजित किया गया।
व्यासपीठ से मन्माध्वगौड़ेेश्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में भटकाव कई बार आते हैं, लेकिन व्यक्ति को भगवत शरण को साक्षी मानकर ही सारे कार्य करने चाहिए और निश्चित ही जिसने भगवान की शरण ले ली, उसका कोई कार्य असफल हो ही नहीं सकता।
फरीदकोट पंजाब से आए भजन गायक राकेश ठाकुरजी एवं अच्युतानंद दास कोटकपुरा ने श्रीराधारमण लाल को रिझाने के लिए राग सेवा की, जिसमें उन्होंने जय जय राधारमण हरि बोल...., मेरौ राधारमण गिरधारी....आदि भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
शयन आरती आचार्य आशीष किशोर गोस्वामी ने की। इस अवसर पर आचार्य विपिन गोस्वामी, आचार्य विपुल गोस्वामी, आचार्य विकास गोस्वामी, आचार्य अनुराग गोस्वामी, आचार्य गौरांकित गोस्वामी, आचार्य संभव गोस्वामी, आचार्य मानस गोस्वामी आदि मौजूद थे।