फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हड़ताली 30 लेखपाल गिरफ्तार, पुलिस से झड़प

हड़ताली 30 लेखपाल गिरफ्तार, पुलिस से झड़प

Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली 30 लेखपाल गिरफ्तार, पुलिस से  झड़प
डेमाो - फोटो : डेमाो
मथुरा। सदर तहसील में धरनारत हड़ताली लेखपालों के बीच मौजूद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेखपालों ने इसका जमकर विरोध किया। इससे पुलिस और लेखपालों के बीच झड़प भी हो गई। विरोध बढ़ने पर एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद की मौजूदगी में पुलिस ने 30 लेखपाल गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन


लेखपालों की हड़ताल को एस्मा के तहत अवैध घोषित किया जा चुका है। इसके अंतर्गत शनिवार को मांट में लेखपाल संघ के शाखा मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार नामजद संघ पदाधिकारियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। सोमवार को सदर तहसील में पुलिस और प्रशासनिक अफसर निरंतर नामजद लेखपालों की निगरानी करते रहे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी धरनास्थल पर होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद और सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल ने धरनारत लेखपालों को घेर लिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष को पुलिस की पकड़ से बचाने के लिए लेखपाल और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने लेखपालों से धरना खत्म करने को कहा, लेखपाल नहीं माने। इस दौरान लेखपालों ने सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी देने वालों में...
मथुरा तहसील से जगवीर सिंह, बलवीर सिंह, मुकेश, प्रमोद शर्मा, रामनिवास, सरवन सिंह, श्याम बिहारी, रामेश्वर भारद्वाज, रामआसरे, भूदेव प्रसाद, सीताराम, कमल सिंह महावन तहसील से राहुल गुप्ता, महेश शर्मा, विजय कुमार बघेल, महेंद्र सिंह राय, सतीश कुमार, छाता तहसील से खेमचंद्र, डालचंद, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, नरेश शर्मा, मांट तहसील से वीरेंद्र कांत, सुदर्शन सहाय, हरि प्रकाश, गोवर्धन तहसील से भगवान सहाय गुर्जर, प्रेम सिंह धनगर, हरप्रसाद, हरिशंकर, सुरेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।


बदल दी गई आईडी

लेखपालों की हड़ताल के कारण डीएम के आदेश पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के लिए अब राजस्व निरीक्षकों को अधिकृत किया गया है। इसके लिए संबंधित लेखपालों की ऑनलाइन आईडी को खत्म करते हुए राजस्व निरीक्षकों की आईडी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed