फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बच्चे प्लेटफार्म पर छूटे तो महिला चलती ट्रेन से कूदी

बच्चे प्लेटफार्म पर छूटे तो महिला चलती ट्रेन से कूदी

Wed, 20 Jun 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चे प्लेटफार्म पर छूटे तो महिला चलती ट्रेन से  कूदी
ट्रेन से कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। बच्चों के प्लेटफार्म पर छूट जाने से परेशान महिला चलती ट्रेन से कूद गई। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवानों की सजगता के चलते महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर आगरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आगरा की ओर जाने को तैयार खड़ी थी। इसी बीच एक महिला अपने आठ और सात वर्षीय दो बेटों के साथ वहां पहुंची। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ी ट्रेन चल दी। उसके दोनों बेटे प्लेटफार्म पर रह गए। तब तक ट्रेन थोड़ी गति पकड़ चुकी थी। बच्चों के छूट जाने से परेशान महिला ट्रेन से कूद गई।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के सिपाहियों ने उसे खींच लिया, जिससे वह ट्रेन के नीचे जाने से बच गई, लेकिन सदमे की वजह से वह अचेत हो गई। आरपीएफ के जवान और दोनों बेटे उसे होश में लाने को जुट गए। होश आने पर महिला ने अपना नाम गुड्डी पत्नी भगवत निवासी चित्रा सिनेमा के पास आगरा बताया। उसने बताया कि वह सदर में रहने वाली अपनी मां से मिलकर आगरा जा रही थी। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि महिला सदमे की वजह से अचेत हो गई थी। हालत ठीक होने के बाद उसे दूसरे ट्रेन में सवार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed