{"_id":"5a634b1f4f1c1b83268b56ab","slug":"151516456735-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु गृह की दीवार फांदकर बालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु गृह की दीवार फांदकर बालक फरार
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : डेमो
मथुरा। जेल की किशोर बैरक से भागे तीन बंदियों का सुराग लगाने में नाकाम रही पुलिस को शनिवार को एक और चुनौती मिल गई। यह चुनौती राजकीय बाल शिशु गृह से भागे बालक ने दे दी। दोपहर पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागे बालक से खलबली मच गई। सुधार गृह के अफसरों को घंटों बाद इसका पता चल सका। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने बालक की तलाश की।
दिल्ली के शाहदरा निवासी राकेश का 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक 15 जनवरी को जीआरपी को लावारिस हालत में मथुरा जंक्शन स्टेशन पर मिला था। जीआरपी ने बालक को राजकीय बाल शिशु गृह में भिजवा दिया। चार दिन से बाल शिशु गृह में रह रहा बालक शनिवार की दोपहर मौका पाकर फरार हो गया। शिशु सुधार गृह में पीछे की तरफ बने शौचालय के समीप लगे पेड़ का सहारा लेकर बालक ने दीवार फांदी। खास यह है कि इसका पता सुरक्षा गृह के अफसरों को काफी देर बाद चल सका।
तब तक तो बालक काफी दूर तक जा चुका था। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और बालक की तलाश की, पर वह देरशाम तक हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि अधीक्षक श्रीराम वर्मा की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।