{"_id":"5a5777f84f1c1bc6188b45d4","slug":"151515681784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह की बच्ची के साथ मां और पड़ोसी युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह की बच्ची के साथ मां और पड़ोसी युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला, उसकी दो माह की बेटी और एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं जबकि स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। महिला और युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले थे।।
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरीदाबाद बल्लभगढ़ की कृष्णा कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति, उसकी दो माह की बेटी राधिका और पड़ोसी युवक शिवकुमार की निजामुद्दीन एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। तीनों के शव टुकड़ों में बंट गए थे। इनकी पहचान स्टेशन पर मिले इनके बैग से हुई। शिवकुमार पेशे से ड्राइवर है।
सूचना पाकर बल्लभगढ़ से दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मौत हादसे में हुई है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों का
विज्ञापन
कहना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
मृतका ज्योति के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने पिता के घर नूंह मेवात जा रही है। उधर, चर्चा यह भी हो रही है कि ज्योति जब घर नहीं लौटी तो पड़ोसी युवक शिवकुमार उसकी तलाश में निकला था। यह दोनों लोग एक साथ कोसीकलां कैसे पहुंचे, वास्तव में क्या हुआ, दोनों एक साथ कैसे कट गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।