{"_id":"5a5777f64f1c1bed188b45f3","slug":"151515681782-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 एकड़ में बनेगा महामना ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 एकड़ में बनेगा महामना ग्राम
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ग्राम्य विकास और भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का गो संरक्षण का सपना वृंदावन में साकार होगा। इसके लिए हासानंद गोचर भूमि की 28 एकड़ भूमि में महामना ग्राम बसाया जा रहा है। इस ग्राम में गो संरक्षण और ग्राम्य विकास के लिए विभिन्न प्रकल्प भी संचालित होंगे। इस ग्राम की आधारशिला संतों के सान्निध्य में 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं रखेंगे। समारोह की तैयारियों में संघ परिवार भी जुटा है।
भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा वृंदावन मथुरा मार्ग ग्राम धौरेरा में स्थापित की गई हासानंद गोचर भूमि गोशाला की मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की चैतन्य विहार कालोनी के फेस दो से लगी हुई 28 एकड़ भूमि है। इस भूमि पर महामना ग्राम अगले कुछ समय में साकार रूप लेता दिखेगा। महामना ग्राम में गो संवर्धन की दृष्टि से अत्याधुनिक गोशाला अस्पताल, दूध का चिलर प्लांट, अच्छी नस्ल की गायों का पालन होगा। साथ ही गोवंश संर्वधन के लिए गाय के गोबर, मूत्र और दूध से बने पदार्थों का निर्माण और उनका प्रचार-प्रसार भी इसी महामना ग्राम से किया जाएगा।
आरएसएस के जिला सरसंघ चालक दास बिहारी अग्रवाल ने बताया कि संघ के सह सरसंघचालक कृष्ण गोपाल के निर्देशन में होने वाले समारोह में 11 फरवरी की सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महामना ग्राम का भूमि पूजन करेंगे। वहीं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद सरस्वती, कार्ष्णिगुरु शरणानंद महाराज, राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज, साध्वी ऋतंभरा, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के साथ पांच हजार ग्रामीण महामना ग्राम भूमि पूजन के साक्षी बनेंगे।