{"_id":"599edf1b4f1c1b0f258b485b","slug":"151503584027-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुटे
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा नगर इकाई की बैठक कैलाशनगर स्थित कान्हा कुंज में नगर अध्यक्ष राजेश पंडित की अध्यक्षता में हुई। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चिंतन मनन किया गया।
ब्रजक्षेत्र के महामंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि 2019 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 360 प्लस का जो लक्ष्य मिला है उसे हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र की सत्ता में भाजपा को लाने का कार्य करेंगे। नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने बताया कि वृंदावन नगर के 64 बूथों पर कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया गया है। शरद चौहान, हेमंत भारती, राघव भारद्वाज, विष्णुकांत शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, सुनील गौतम, अजय अग्रवाल, राधेश्याम बाल्मीकि उपस्थित थे।