{"_id":"599098e84f1c1b97138b48b2","slug":"150264856416-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर: नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर: नृत्यगोपाल दास
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
नृत्यगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि न्यास और श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द हो जाएगा। अगर अब मंदिर नहीं बनेगा तो भला कब बनेगा। उत्तरप्रदेश में योगी की सरकार है और केंद्र में मोदी की सरकार। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद से देश की ताकत बढ़ी है।
मथुरा पहुंचे श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब देश भर में राम मंदिर निर्माण का माहौल बन रहा है। हर कोई चाहता है कि मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। लिहाजा अब सरकार को चाहिए कि बीच का रास्ता निकालकर प्रयास करे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार बनने के बाद विश्व के मानचित्र पर भारत एक नई ताकत बनकर उभरा है।
गंगा और यमुना की सफाई की जा रही है। मथुरा और अयोध्या के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। धार्मिक शहरों का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि अच्छे काम हो रहे हैं। संतों का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।