{"_id":"5ccdba35bdec22078d32e506","slug":"141556986421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरीर में 50 से ज्यादा ईंट भट्ठा मजदूर डायरिया की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरीर में 50 से ज्यादा ईंट भट्ठा मजदूर डायरिया की चपेट में आए
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई के मजदूर डायरिया की चपेट में आ गए हैं। हालत बिगड़ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं है। चौबीस घंटे में 1 वर्ष से लेकर पचास साल तक के पचास से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आ गए है। क्षेत्र में समुचित स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण या तो निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं या झोलाछाप डाक्टरों की मदद ले रहे हैं।
सुरीर क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई मजदूर गंगाराम (22), राहुल, कालू (15) निवासी गया बिहार, भूरा का पुत्र (1) पुत्र कृष्णा के साथ ही तमाम मजदूर डायरिया की चपेट में है। सभी को पास के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने कहा कि सुरीर क्षेत्र में डायरिया फैलने की सूचना है। क्षेत्रीय डाक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। हालातों पर नजर रखी जा रही है।
कई प्रदेशों के लोग कर रहे ईंट पथाई का काम
सुरीर, टैटीगांव नौहझील आदि क्षेत्रों के कई ईंट भट्ठा संचालित हैं। इनपर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि प्रांतों से मजदूर ईंट पथाई का काम कर रहे हैं। तेज धूप और गर्मी के चलते मजदूर डायरिया की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
सुरीर में चिकित्सक तैनात नहीं
मथुरा। दो वर्ष पूर्व सुरीर क्षेत्र में फैले डायरिया की चपेट में कई ईंट भट्ठा मजदूर आ चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है। इतना ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर कई माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिससे क्षेत्र के लोग निजी डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। ग्रामीण कर्नल सिंह, हरी सिंह, बहोरी सिंह, किस्सों ने डाक्टर की तैनाती की मांग डीएम से की है।
दोनों एंबुलेंस खराब
टैंटीगांव। नव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर दो दिन से 108 एंबुलेंस व 102 एंबुलेंस खराब खड़ी हुई हैं। इससे क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को निजी वाहनों से लाना व ले जाना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर 102 एंबुलेंस से क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने का कार्य करती थी। वह भी चार दिन से खराब खड़ी है।
विज्ञापन
सुरीर क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई मजदूर गंगाराम (22), राहुल, कालू (15) निवासी गया बिहार, भूरा का पुत्र (1) पुत्र कृष्णा के साथ ही तमाम मजदूर डायरिया की चपेट में है। सभी को पास के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने कहा कि सुरीर क्षेत्र में डायरिया फैलने की सूचना है। क्षेत्रीय डाक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। हालातों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन