{"_id":"5cb5f788bdec2276d05c1d1c","slug":"141555429256-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक से जा रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक से जा रहे दो युवकों की मौत
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अड़ीग रजबहा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को देर शाम अड़ीग रजबहा के पास बाइक सवार दो युवक मथुरा की ओर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शनाख्त हुई।
विज्ञापन
तिलक चंद सैनी (29) पुत्र श्रीपाल सैनी निवासी चंदनिया चौक अलीगढ़ की मौके पर मौत हो गई जबकि यहीं के निवासी रिंकू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।