{"_id":"5c4768d3bdec224bf101f0d9","slug":"141548183763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से भागा दूल्हा, नहीं आई बारात, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से भागा दूल्हा, नहीं आई बारात, हंगामा
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के मदन मैरिज होम में लड़की के घरवालों ने मैरिज होम के बाहर हंगामा किया। मामले में लड़की वाले बारात न आने से नाराज थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बारात मथुरा के लिए चली थी लेकिन दूल्हा रास्ते से भाग निकला। दूल्हा गाजियाबाद में दरोगा है। बारात अलीगढ़ से आ रही थी।
मंगलवार को अलीगढ़ के गांव गोंडा से बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। देर शाम जानकारी मिली कि बारात नहीं आ रही है। इसके बाद दुल्हन के परिजन परेशान हो गए। उन्होंने मैरिज होम के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। दूल्हा गाजियाबाद में दरोगा के पद पर तैनात है।
आरोप है कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बारात अलीगढ़ से मथुरा आने को चली थी लेकिन दूल्हा रास्ते से ही भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि हंगामा शांत करा दिया गया। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए तैयार दुल्हन बैठी रही।