फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शिकायत करने थाने जा रही महिला को मारी गोली

शिकायत करने थाने जा रही महिला को मारी गोली

Fri, 19 Oct 2018 08:39 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करने थाने जा रही महिला को मारी  गोली
गोली - फोटो : डेमो
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के गांव गढ़ी खांडा में मकान पर पथराव करते हुए मारपीट की गई। शिकायत करने जा रही महिला को गोली मारी गई, जो कि सीधी बांह में लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने आरोप दामाद पर लगाया है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव गढ़ी खांडा निवासी भूदेवी पत्नी रमेश चंद दशहरा पर लगे मेले में गई थी। यहां महिला को धेवता दिखाई दिया। धेवते से मिलने के लिए उत्सुक महिला से दामाद ने नहीं मिलने दिया। इस पर महिला के बेटे हरिओम ने बहनोई को टोका। साले-बहनोई में विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला शांत होने के बाद हरिओम अपनी मां को लेकर घर आ गया। पीछे से दामाद अपने साथियों के साथ घर पर पहुंचा और पथराव कर दिया। इससे हरिओम तो चुटैल हो गया। महिला इसकी शिकायत करने थाने जा रही थी। रास्ते में महिला पर गोली मार दी गई, जो कि महिला के हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मानें तो उसकी बेटी का 12 साल पहले निधन हो गया था। उसके दामाद ने दूसरा विवाह कर लिया। बेटा शीतल उनकी बेटी का था। उससे मिलने न देकर गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed